अमलेश्वर मंडल में निकाली गई तिरंगा यात्रा, संगठन कार्यकर्ता सहित गणमान्य नागरिक हुए शामिल

अमलेश्वर: नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में भाजपा मंडल अमलेश्वर के तत्वधान में पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर एवं शक्ति केन्द्र प्रभारी सह प्रभारी तिरंगा यात्रा प्रभारी पार्षद 01 डॉ आलोक पाल, शिवा साहू, ओम प्रकाश साहू ,कुमार साहू के संयुक्त नेतृत्व में मोर तिरंगा मोर अभिमान हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा अभियान के तहत एवं प्रदेश भाजपा के निर्देशन पर तिरंगा यात्रा स्वामी आत्मानंद स्कूल अम्लेश्वर से निकाला गया जो नगर भ्रमण कर भारत माता कि जय एवं स्वतंत्रता सेनानियों की नामो की जय घोष करते भ्रमण किया पश्चात वापस अटल चौक व्यावसायिक परिसर के सामने समापन किया गया ।
ग्राम पंचायत सांकरा में 17 अगस्त को छत्तीसगढ़ी भजन कीर्तन सम्राट पंडित कामता प्रसाद शरण की एक दिवसीय भजन।
तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल महामंत्री कैलाश यादव, सह प्रभारी सोनू साहू,धर्मेंद्र सोनकर,अजीत ठाकुर, देवा ठाकुर, मनोहर साहू ,फेरहा राम धिवर ,सुखदेव साहू,यामिनी मनोज यादव ,राजू सोनकर, गनपत घिडोड़े, खुबी राज सोनकर, सोहन निषाद, निलम मिंज, सुनील शर्मा, कुलदीप बैसवाड़े, मृत्युजंय देवांगन, कमलेश साहू, सुमित टिकरीहा सहित गणमान्य नागरिक एवं एवं स्कूली छात्र छात्राओ की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा सम्पन्न हुआ
इसी प्रकार अमलेशवर मंडल के शक्ति केन्द्र लोहरसींग प्रभारी सियाराम चंद्राकर ,जामगांव एम राकेश चंद्राकर, पचपेड़ी पन्नालाल बंजारे ,अमेरी मनीष कोसले ,बटंग श्रीमती कीर्ति नायक, सांकरा डॉ घनश्याम कौशिक ,पाहंदा टीकाराम साहू, झीट धर्मेंद्र कौशिक, महुदा ओम प्रकाश साहू ,जमराव भानु सोनकर, के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया।






