अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम पंचायत जमराव में “घर-घर तिरंगा” अभियान सम्पन्न ,सरपंच ने की हर घर तिरंगा फहराने की अपील

अमलेश्वर: जमराव (दुर्ग)। ग्राम पंचायत जमराव में 13 अगस्त 2025 को “घर-घर तिरंगा” अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव के लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के प्रति उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जमराव की सरपंच जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर, उपसरपंच लेखराज निषाद, पंच धनेश्वर साहू, गैंद लाल नन्हारे, खोरबहरा राम साहू, शक्ति केंद्र प्रभारी भानु सोनकर, तथा जनक साहू, मन्ना निषाद, परदेशी साहू, सत्यम सोनकर, सिब्बू सोनकर,नरसिंग ठाकुर, दुर्गेश निषाद, कार्तिक निषाद सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामवासियों ने अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और एकजुटता का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!