15 अगस्त पर मेधावी विद्यार्थियों और शिक्षकों का SMDC अध्यक्ष भेषकुमार सोनकर ने किया सम्मान

अमलेश्वर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमराव पाटन में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष भेषकुमार सोनकर ने सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को ₹5000 नगद व मोमेंटो तथा द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को ₹2000 नगद व मोमेंटो भेंट किए गए।
साथ ही, 12वीं की परीक्षा में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत आने एवं जिले में छठवां स्थान प्राप्त करने की उल्लेखनीय उपलब्धि पर ग्राम पंचायत की सरपंच जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
अध्यक्ष सोनकर ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत कर उत्कृष्टता बनाए रखने की प्रेरणा दी, वहीं सरपंच सोनकर ने शिक्षकों की टीम भावना और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत से ही यह सफलता संभव हो पाई है।
कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






