अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

ग्राम पंचायत जमराव में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया सरपंच जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर ने किया ध्वजारोहण

अमलेश्वर :  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत जमराव में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। पंचायत भवन परिसर में सरपंच जागेश्वरी भेषकुमार सोनकर ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

इस मौके पर उपसरपंच लेखराज निषाद, सचिव विष्णु बंजारे, पंचगण राजबती यादव, सुलोचना धनकर, महेश्वरी बंजारे, हिमानी शर्मा, नैना साहू, सती साहू, देवकी साहू, देवकी निषाद, गैंदलाल नन्हारे, कैलाश सोनकर, दिलेश्वर साहू, धनेश्वर साहू, यशवंत साहू, गजानंद निषाद, मितानिन उमा निषाद, तथा गणमान्य नागरिक हिरालाल देशलहरे, सोनाराम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति गीत, कविता व भाषण कार्यक्रम आयोजित किए गए। उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की अखंडता, एकता व प्रगति के लिए संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!