अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

क्रेडा अध्यक्ष श्री सवन्नी द्वारा ऊर्जा शिक्षा उद्यान का किया निरीक्षण

दुर्ग, 20 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी ने विगत दिवस पाटन विकासखंड अंतर्गत ऊर्जा शिक्षा उद्यान पंदर-देमार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क में चल रहे विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्री सवन्नी ने निर्माणाधीन फूड जोन (कैंटीन/कैफेटेरिया) को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही पार्क के कोई पाउंड क्षेत्र में आकर्षक वॉटरफॉल निर्माण, कबड्डी एवं रेसलिंग एरिया के कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु भी अधिकारियों को कहा। पार्क परिसर में शेष विद्युतिकरण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने तथा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यकता अनुसार सुरक्षा प्रहरियों की नियुक्ति के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण कार्यक्रम के पश्चात ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी के साथ जिले के अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से जितेन्द्र वर्मा, दिलीप साहू, श्रीमती रानी बंधोर, कमलेश चंद्राकर, योगेश निक्की भाले, विनय चंद्राकर, अखिलेश मिश्रा, राजेश चंद्राकर, राजा पाठक, श्रीमती निशा सोनी, संतोष वर्मा, केशव बंछोर,सुरेंद्र वर्मा,सुनील वर्मा, भागवत सिन्हा,क्रेडा प्रधान कार्यालय से कार्यपालन अभियंता एच.एच. सिदार, दुर्ग संभाग के जोनल अधिकारी श्री भानु प्रताप, दुर्ग जिला प्रभारी श्रीमती तारिका दामले, पार्क प्रभारी सोनल कुमार सोनी सहित जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!