अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

रजत जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए – ढालेश साहू

अंडा : ग्राम रिसामा में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान संचालित किया गया और विभागीय योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

*इस अवसर पर जनपद सदस्य ढालेश साहू ने कहा कि*
“छत्तीसगढ़ को स्वतंत्र राज्य बने 25 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं, यह बड़े गौरव और हर्ष की बात है इसमें सभी छत्तीसगढ़ वासियों को शामिल होना चाहिए, और रजत जयंती वर्ष का प्रथम कार्यक्रम ग्राम रिसामा में सम्पन्न होना पूरे ग्रामवासियों के लिए गर्व की बात है।”

साथ ही, महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी द्वारा ढालेश साहू का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच रोशन साहू, पंचगण, शिक्षक–छात्रगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी–कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!