अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

कुर्मी समाज अपने समाज के अलावा अन्य समाज के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने कर रहे हैं प्रोत्साहित

माता पिता के स्मृति में वर्मा परिवार के द्वारा किया जाता प्रतिभावान बच्चों का सम्मान

पाटन : छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज पाटन राज महिला कार्यकारिणी द्वारा तीजा मिलन एवं विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाटन उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय थान सिंह वर्मा माता स्वर्गीय चंदा वर्मा की स्मृति में केसरा स्कूल मे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए विद्या यादव और 12वीं में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विधि सिन्हा को प्रतीक चिन्ह और 7500 नगद राशि साथ ही दसवीं में द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्णे मनीषा निषाद और 12वीं में द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण सरिता और नेहा साहू  को 5000 नगद और प्रतीक चिन्ह दिया गया। श्री वर्मा अपने माता पिता के स्मृति में लगातार विगत वर्षों से प्रतिभावान बच्चों का सम्मान कर रहे हैं।

आपको बता दें मुख्य अतिथि  पूर्व राज्य सभा सांसद  छाया वर्मा, विशेष अतिथि  समाज सेविका राजेस्वरी वर्मा ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयश्री वर्मा, राज प्रधान पाटन राज युगल आडिल, राज प्रधान बलौदाबाजार सुनीता वर्मा, राज प्रधान धमधा राज सत्यभामा परगनीहा, महिलाध्यक्ष पाटन राज रंजना वर्मा, महिलाध्यक्ष तिल्दा राज रश्मि वर्मा, महिलाध्यक्ष धरसींवा राज उषा वर्मा, महिलाध्यक्ष पलारी राज परमेस्वरी वर्मा ,महिलाध्यक्ष साधना वर्मा दुर्ग राज, महिलाध्यक्ष गायत्री वर्मा धमधा राज, महिलाध्यक्ष ईश्वरी वर्मा  बलौदाबाजार, महिलाध्यक्ष मंजू धुरंधर रायपुर राज और उपस्थित अतिथि द्वारा सम्मानित कर मनोबल बढ़ाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!