अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने नवनियुक्त मंत्री राजेश अग्रवाल व गुरु खुशवंत साहेब जी को दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर : नया रायपुर, मंत्रालय महानदी भवन में आज नवनियुक्त मंत्री (पर्यटन एवं संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व) माननीय श्री राजेश अग्रवाल जी एवं (कौशल विकास , तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास) माननीय गुरु खुशवंत साहेब का पद ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सम्मिलित होकर दोनों हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

ललित चंद्राकर ने कहा कि श्री राजेश अग्रवाल जी के पास पर्यटन एवं संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व एवं गुरु खुशवंत साहेब के पास
(कौशल विकास , तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास) जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं। उन्हें विश्वास है कि श्री अग्रवाल जी एवं श्री साहेब जी अपने अनुभव और कौशल का उपयोग कर छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!