तहसील स्तरीय मछुआरा सम्मेलन एवं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन 14 सितंबर को
रानीतराई : तहसील स्तरीय मछुआरा सम्मेलन एवं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन 14 सितंबर को धीवर धर्मशाला पाटन में किया गया है। आपको बता दें मछुआ समिति विकास परिषद के सदस्य समिति एवं समस्त मछुआरा पाटन के पदाधिकारीयों की उपस्थित कार्यक्रम में रहेगी।


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल होंगे। कार्यक्रम का अध्यक्षता कुंवर सिंह विधायक गुंडरदेही करेंगे। विशेष अतिथि सुरेश धीवर प्रांत अध्यक्ष धीवर समाज महासभा रायपुर, राकेश ठाकुर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग, देवेंद्र चंद्रवंशी जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, योगेश निक्की भाले अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन, सीता सुरेश निषाद सभापति जनपद पंचायत पाटन, श्रीमती भावना निषाद जनपद सदस्य पाटन की गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेश धीवर प्रांत अध्यक्ष धीवर समाज महासभा रायपुर के मुख्य अतिथि में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता केजू राम निषाद अध्यक्ष दुर्ग जिला मछुआ समिति, ईश्वर निषाद सरपंच ,देव कुमार निषाद अध्यक्ष तहसील निषाद समाज, फेरहा राम धीवर अध्यक्ष तहसील धीवर समाज, टेमन लाल सपहा अध्यक्ष धीवर समाज पाटन परगना होंगे।कार्यक्रम का संचालन अशोक निषाद करेंगे।








