अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का होगा भव्य स्वागत, पाटन भाजपा मंडल द्वारा की जा रही है तैयारी

पाटन : भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल द्वारा नवनियुक्त शिक्षा विभाग मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, गजेन्द्र यादव के प्रथम पाटन आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम दिनांक 07 सितंबर 2025, रविवार को दोपहर 12:00 बजे, पाटन रेस्ट हाउस में संपन्न होगा।

इस अवसर पर पाटन मंडल के सभी देवतुल्य कार्यकर्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षद गण, जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष एवं सदस्य सहित क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहेंगे।

पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमति रानी बंछोर ने सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माननीय मंत्री जी का स्वागत करें और भाजपा को और सशक्त बनाने का संकल्प लें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!