अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर समर्पण निशुल्क कोचिंग क्लास के शिक्षकों का हुआ सम्मान

बेल्हारी पाटन : डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाए जाने वाले 05 सितंबर शिक्षक दिवस के पावन पर्व पर समर्पण निशुल्क का कोचिंग क्लास के शिक्षको का सम्मान किया गया है। आपको बता दें छत्तीसगढ़ का प्रथम निशुल्क कोचिंग क्लास है जहां के शिक्षकों का सम्मान ग्राम पंचायत आगेसरा के युवा सरपंच रमाकांत साहू के नेतृत्व में किया गया है।

शिक्षक श्री त्रिशांत साहू श्री संजू साहू श्री यमन साहू श्री विनय साहू का स्वागत एवं सम्मान ग्राम पंचायत आगेसरा सरपंच श्री रमाकांत साहू के मार्गदर्शन में वहां शिक्षा ग्रहण करने वाले सभी बच्चों द्वारा किया गया है आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सभी प्रतिनिधि पंचगण तथा गांव के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

श्रीमती सुशीला साहू उप सरपंच श्रीमती ईश्वरी साहू श्रीमती उर्वशी स्वामी, केशव सोनी, रोहित साहू, थानसिंह पटेल, एकेश्वर साहू श्रीमान जसवंत, लाल साहू, कन्हैयालाल साहू ,छबलू साहू, चंद्रहास साहू, योगेश साहू, पूनम पटेल, जीवन साहू की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!