एक्सप्रेस ट्रेन में हथियार चोरी का राज़ बेनक़ाब, शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुर/ हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस के जनरल कोच में इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के अफसरों का बैग चोरी कर भागा आरोपी आखिरकार जीआरपी की गिरफ्त में आ गया। आरोपी के पास से सर्विस पिस्टल, चार मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं।


मामले की खास बातें
हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस में आईटीबीपी अफसरों का बैग चोरी
बैग में पिस्टल, कारतूस और 10 हजार रुपये थे
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची जीआरपी
आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कई कोशिशें कीं
ट्रेन में अफसरों का बैग गायब
एसपी श्वेता सिन्हा के अनुसार, एएसआई वायपी ओझा, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह और कांस्टेबल बुद्ध देव मलिक हटिया से दुर्ग की यात्रा कर रहे थे। रात तीन बजे ट्रेन चांपा स्टेशन पर पहुंची तो वे सो गए। सुबह भाटापारा में नींद खुली तो बैग गायब मिला।
जांच में मिले अहम सुराग
बैग चोरी की खबर मिलते ही जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल हरकत में आए। चांपा से भाटापारा तक सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। बिलासपुर स्टेशन पर पुलिस को पुख्ता सुराग मिला। वहीं तितली चौक की झाड़ियों से अफसरों के कपड़े और दस्तावेज भी बरामद हुए।
आरोपी की चालाकी भी नाकाम
आरोपी रंजीत मरकाम (निवासी खम्हरिया, भाटापारा) बेहद शातिर निकला। उसने पुलिस को भटकाने के लिए कपड़े और कागज़ अलग-अलग जगह फेंके। पहली बार सामान जीआरपी ऑफिस के पीछे मिला और दूसरी बार कोच रेस्टोरेंट के पास।
जीआरपी के शिकंजे में चोर
काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो पिस्टल, चार मैगजीन और 24 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। फिलहाल जीआरपी उससे पूछताछ कर रही है ताकि चोरी की पूरी साजिश का पता चल सके।








