अमलेश्वर नगर में नहीं है मूलभूत सुविधा और न सही ढंग से हो रही है बिजली की आपूर्ति आखिर किसकी चल रही है सरकार/दुर्गेश सोनू साहू
अमलेश्वर : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के युवा भाजपा नेता नगर महामंत्री छाया पार्षद वार्ड क्रमांक 11 दुर्गेश सोनू साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नगर पालिका में चल रहे अधिकारी राज पर सवाल उठाया है उन्होंने कहा है कि टैक्स वसूली चल रहा है और विकाश के नाम पे कुछ नही हो रहा है लोगों को मूल भूत सुविधा देने में पालिका प्रशासन कोताही बरत रही है।


बरसात के पहले से नगरवासियों की स्ट्रीट लाइट खराब हो गया है लेकिन लगभग 3 महीने पूरे हो गये अभी तक नहीं सुधार पाया है और सरकार की सबसे बड़े योजना नल जल योजना के तहत आम जनता के घरों में नल तो लग गया टैक्स भी ले रही है पालिका लेकिन जल का पता नही है। सड़के गड्ढे में तब्दील हो गई है।
विष्णु का सुशाशन तिहार का आवेदन का कोई सुनवाई नही। नगर पालिका करके पालिकावासियों और आम जनता को बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा। इससे अच्छा तो ग्राम पंचायत था वही अच्छा था।
पक्ष और विपक्ष के पार्षदों का भूमिका भी समझ नहीं आ रहा है आखिर नगर पालिका अमलेश्वर में क्या हो रहा है पार्षदों का अधिकारी नहीं सुन रहे हैं साथ ही अम्लेश्वर नगर में बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हैं और जिम्मेदार मौन हैं।विद्युत विभाग के अधिकारी तो फोन तक नहीं उठाते। आखिर अमलेश्वर नगर में किसकी चल रही है सरकार, कौन अधिकारी चला रहा पालिका ।








