अमलेश्वर पालिका परिषद में सामान्य सभा की बैठक 10 सितंबर को, विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा
अमलेश्वर : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर का सामान्य सभा का बैठक 10 सितंबर को नगरपालिका कार्यालय में दोपहर 1:00 बजे आयोजित किया गया है। जिसमें 18 पार्षदों सहित अध्यक्ष और पालिका के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में ज्वलन मुद्दों पर बहस छिड़ सकती है।नगर के मूलभूत सुविधाओं पर अधिकारियों को घेरा जा सकता है। लगातार नगर की समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों में नाराजगी देखी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पांच एजेंटों पर विचार किया जाना है जिसमें रिक्त भूमि में कर निर्माण के संबंध में विचार, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) के संबंध में, महात्मा गांधी वानिकी, उद्यानिकी विश्वविद्यालय द्वारा वार्ड क्रमांक 7 में संचालित चारागाह की भूमि आवंटित किए जाने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए जाने के संबंध में, जाति सत्यापन के संबंध में विचार एवं निर्णय किए जाएंगे साथ ही पी आई सी बैठकों की पुष्टि के संबंध में बैठक संपन्न होगी।






