श्रमिक महासम्मेलन में शामिल हुए रिसामा के श्रमिक साथी
रायपुर : भगवान विश्वकर्मा जयंती एवं छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष पर श्रमिक महासम्मेलन श्रम विभाग द्वारा रायपुर के इंदौर स्टेडियम में आयोजित
भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन पर्व एवं छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राजधानी रायपुर में भव्य श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रमिक हितग्राही उपस्थित रहे।



सम्मेलन में विशेष रूप से मंसा क्षत्रिय, चुरामन साहू, गुहा निर्मलकर, देवकुमार, हिरामण साहू, हेमु साहू, किर्तन साहू , राहुल पाण्डेय, मंथीर साहू, डोमन लाल, मदनलाल, टोपसिग पटेल सहित अनेक श्रमिक हितग्राही शामिल हुए। वहीं ग्राम रिसामा के श्रमिक भी इस महासम्मेलन में बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर जनपद सदस्य एवं किसान नेता ढालेश साहू भी श्रमिकों के साथ मौजूद रहे।* उन्होंने कहा कि “श्रमिक ही समाज और राज्य निर्माण की सच्ची ताकत हैं। उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए हम सदैव संघर्षरत रहेंगे।



