आदर्श ग्राम कौही में स्थानीय साहू समाज के पदाधिकारियों का हुआ चुनाव, योगेश्वर साहू बने अध्यक्ष
रानीतराई : तहसील साहू संघ पाटन अंतर्गत परिक्षेत्र तेलीगुंडारा अंतर्गत इकाई ग्रामीण साहू समाज कौही में आज 21 सितंबर दिन रविवार को ग्रामीण साहू समाज का त्रि वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ।सर्व प्रथम मां कर्मा की आरती पूजा अर्चना कर चुनाव पक्रिया प्रारंभ किया गया।जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष ,सचिव सहित सभी पदाधिकारियों का निर्वाचित किया गया।
नवनिर्वाचित सदस्यों का नाम
अध्यक्ष – श्री योगेश्वर साहू
उपाध्यक्ष – पुरुषोत्तम साहू
महिला उपाध्यक्ष – श्रीमती शांति बाई साहू
सचिव – उकेश साहू
कोषाध्यक्ष – पंचराम साहू
परिक्षेत्रिय चुनाव प्रभारी तेलीगुड़रा अधिकारी गण अमित हिरवानी दुलेश्वर साहू एवं समस्त ग्रामीण साहू समाज उपस्थित रहे। पूर्व अध्यक्ष कामता प्रसाद साहू ने सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।उक्त अवसर पर स्थानीय साहू समाज के सभी पदाधिकारी एवं समाज के महिला पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।







