अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

धर्म नगरी कौही में भक्ति,शक्ति,उपासना का अद्भुत संगम…अशोक साहू,बजरंग चौक में सांस्कृतिक सम्मेलन का हुआ भव्य शुभारंभ

रानीतराई: शारदीय नवरात्रि के अवसर पर न्यू आनंद बाल समाज दुर्गोत्सव समिति एवं ग्रामवासी कौही के सहयोग से बजरंग चौक में मातारानी दुर्गा की भव्य मूर्ति स्थापित किया गया है।समिति के द्वारा भव्य सांस्कृतिक सम्मेलन आयोजित किया गया है जिसके शुभारंभ के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग थे,अध्यक्षता सरपंच लीना साहू ने की, विशेष अतिथि रमन टिकरिहा पूर्व सभापति जप,मनोरमा टिकरिहा पूर्व सरपंच,डॉ.नोहर साहू पूर्व जनपद प्रतिनिधि,हेमलाल सोनकर उपसरपंच,संतराम निषाद,तुलाराम साहू,रामकुमार सोनकर,राजेश तिवारी,मूलचंद साहू ने मातारानी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख,समृद्धि,खुशहाली की मंगलकामना किए।

मुख्य अतिथि पूर्व जिप. उपाध्यक्ष अशोक साहू ने धर्म नगरी कौही में भक्ति,शक्ति,उपासना का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।सनातन धर्म के प्रति समर्पण,त्याग की भावना से आस्था,संस्कृति,परंपरा को जीवंत रखने की आवश्यकता है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्व योगदान देते हुए धार्मिक,सांस्कृतिक के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए।
पूर्व जप.सभापति रमन टिकरिहा ने नकारात्मक भावना को त्याग कर भक्ति भाव से मातारानी की आराधना से हमें अद्भुत शक्ति मिलती है।सरपंच लीना साहू ने नवरात्रि की बधाई प्रेषित करते हुए सभी अतिथियों का स्वागत,अभिनंदन किए।

इस अवसर पर मिंटू तिवारी,सोमेश्वर ठाकुर,कृष्ण कुमार सोनकर,ओज़श शर्मा,लवण ठाकुर,शिवकुमार पांडे,तिलोचन साहू,सुखचैन निर्मल,अमरसिंह निषाद,नारायण सोनकर,जयप्रकाश पांडे,लोकेश्वर साहू,किशोर सोनकर,जितेंद्र निषाद,उकेश साहू,छनू ठाकुर,सुरेश ठाकुर,दिलीप साहू,भगवान सिंह निषाद,गजानंद ठाकुर,कोमल ठाकुर,गिरवर निषाद,रामेश्वर साहू,उत्तम सोनकर,अनुसुइया,कविता,पूर्णिमा पंचगण,आयोजक समिति एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!