श्री महाकाली के दरबार में 262 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित,आज महाष्टमी होगा हवन पूजा

रानीतराई : खारू नदी तथा में बसे पर्यटन स्थल आदर्श ग्राम कौही के मंदिर प्रांगण में श्री महाकाली के दरबार में इस वर्ष शारदीय नवरात्रि में देवी भक्तों के द्वारा 262 मनोकामना ज्योत प्रज्वलित किया गया है। मंदिर के पुजारी ओजेश शर्मा के द्वारा द्वारा माता की पूजा आरती किया जा रहा है।
श्री महाकाली एवं श्री हनुमान मंदिर परिसर के अध्यक्ष योगेश्वर साहू ने बताया कि आज महा अष्टमी है इस अवसर पर हवन पूजन का कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें आसपास से ग्रामीण सहित माता के श्री चरणों में मनोकामना जोत प्रज्वलित करने वाले देवी भक्त आकर पूजा में सम्मिलित होंगे हवन पूजा दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगी जिसकी तैयारी की जा रही है।
आपको बता दें महा अष्टमी के दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है। इस दिन हवन और कन्या पूजन का विशेष महत्व है। हवन पूजन से पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त होता है और घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।







