अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

भाजपा मंडल स्तरीय सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को देंगे श्रद्धांजलि

अमलेश्वर : पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत भाजपा मंडल दरबार मोख़ली, जामगांव आर, पाटन और अमलेश्वर मंडल के द्वारा 2 अक्टूबर को गांधी और शास्त्री जी की जयंती पर सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

आपको बता दें सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती मंडल स्तरीय मनाया जाएगा जिसकी तैयारी अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, जामगांव आर कमलेश साहू,पाटन रानी बंछोर और दरबार मोखली ज्योति प्रकाश सहाय के द्वारा किया जा रहा है। 0 2 अक्टूबर को भाजपा दरबार मोख़ली मंडल द्वारा मंडल स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत सांतरा में सुबह 8 बजे श्रंद्धाजलि सभा आयोजन के साथ सेवा कार्यक्रम संचालित होगा।

आयोजन को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष ज्योति प्रकाश साहू, महामंत्री डॉ. सुरेश साहू,भागवत सिंहा एवं कार्यक्रम प्रभारी आशीष बंछोर,मुकुंद विश्वकर्मा ने मंडल पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं एवं बूथ अध्यक्षों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!