अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा के प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों को मिले 95 जोड़ी नए जूते,समाजसेवियों और नागरिकों ने नगद दान कर किया सहयोग

खोरपा, पाटन। नवरात्रि के पावन अवसर पर, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा परिसर में स्थित प्राथमिक विभाग में अध्ययनरत कक्षा 1 से 5 तक के सभी जरूरतमंद बच्चों के लिए समाजसेवा की एक और अनुकरणीय पहल सामने आई है। विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को देखते हुए, पवन हार्डवेयर पाटन के संचालक श्री योगेंद्र देवांगन, श्री लोकेन्द्र देवांगन, और श्रीमती ललिता देवांगन ने संयुक्त रूप से विद्यालय के 95 बच्चों को जूते उपहार स्वरूप प्रदान किए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई। यह सहयोग केवल जूतों तक ही सीमित नहीं रहा। बच्चों की शिक्षा और विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए ग्राम खोरपा के नागरिकों एवं समाजसेवियों ने भी उदारतापूर्वक नगद आर्थिक दान दिया।

इस अवसर पर श्री केशव बंछोर ने 1500 रुपये, श्री राधिका कोसे ने 1000 रुपये, नगर पंचायत पाटन के पार्षद श्री दीपक यादव ने 2000 रुपये, और श्री सनत वर्मा ने 2000 रुपये का नकद दान दिया। इसके अतिरिक्त, ग्राम खोरपा के एक अन्य गणमान्य नागरिक द्वारा 500 रुपये का नकद दान भी शाला को भेंट किया गया।

इस प्रकार, यह कार्यक्रम विद्यालय में सहयोग की एक श्रृंखला का हिस्सा बन गया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व भी, 29 जुलाई को लोक निर्माण विभाग (PWD) में लिपिक के पद पर कार्यरत एवं ग्राम चरोदा (विकासखंड धरसींवा) के सरपंच पति, श्री मनमोहन ध्रुव द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा में अध्ययनरत 60 बच्चों को जूते प्रदान किए गए थे।

नवरात्रि के दूसरे दिन आयोजित हुआ कार्यक्रम: नवरात्रि के दूसरे दिन विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती संगीता धुरंधर (पार्षद नगर पंचायत पाटन), दानदाताओं में से श्री केशव बंछोर, श्री राधिका कोसे, श्रीमती रानी बंछोर (भाजपा मंडल अध्यक्ष पाटन एवं सांसद प्रतिनिधि शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा) और श्रीमती ललिता देवांगन उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा के प्रधान पाठक श्री संतोष कुमार शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यालय की ओर से अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सीएसी बालक पाटन श्री रोशन देशमुख, शिक्षिका श्रीमती आशा साहू, प्राथमिक विभाग के HM श्री कमलेश कुमार साहू, शिक्षक श्री ठाकुर राम यादव, शिक्षिका श्रीमती भूमिजा देवांगन, एवं कु. खुशी शाला परिवार की ओर से शामिल थे, जिन्होंने अतिथियों का सम्मान किया।

प्रधान पाठक श्री शर्मा जी ने बच्चों को जूते और नकद राशि प्रदान करने के लिए सभी दानदाताओं एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहयोग बच्चों को न केवल शारीरिक आराम देगा, बल्कि उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए भी प्रेरित करेगा। कार्यक्रम के अंत में, प्रधान पाठक श्री संतोष कुमार शर्मा द्वारा सभी अतिथियों और दानदाताओं को भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा के साथ धन्यवाद ज्ञापित करते हुए, बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!