अमलेश्वरकुम्हारीजामगांव आरदुर्ग भिलाईपाटनरानीतराईसेलूद

गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती कार्यक्रम गरिमामय रूप से सम्पन्न

पाटन। आज 2 अक्टूबर, गांधी जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी पाटन द्वारा नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के मार्ग को अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही उनके दिखाए हुए आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने और समाज में शांति, भाईचारे तथा समानता का संदेश देने का आग्रह किया।

नगर कांग्रेस कमेटी पाटन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रेरणा आज भी प्रासंगिक है और उनके विचार समाज को सही दिशा दिखाते रहेंगे।

इसी अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री जी के सरल, सच्चे और सादगीपूर्ण जीवन तथा उनके “जय जवान, जय किसान” के नारे को याद करते हुए कहा गया कि उनका योगदान राष्ट्र की शक्ति और किसानों के सम्मान के लिए सदैव मार्गदर्शक रहेगा।

कार्यक्रम में नगर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने गांधी जी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” का सामूहिक गायन कर एवं शास्त्री जी को नमन कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!