दशहरा एक उम्मीद जगाता है, बुराई के अंत की याद दिलाता है,सभी को विजय दशमी की हार्दिक बधाई/अहेंद्र चेलक
अमलेश्वर : नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के युवा नेता समाजसेवी जिला युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज के जिला अध्यक्ष अहेंद्र चेलक ने विजयदशमी के अवसर पर नगर वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर, उन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में दशहरा मनाने की परंपरा का उल्लेख किया है।
विजयदशमी की शुभकामनाएं:- “श्री राम की कृपा से आप जीवन की हर चुनौती को पार करें। शुभ दशहरा!”
– “बुराई का होता है विनाश, दशहरा लाता है उम्मीदों की आस, हर व्यक्ति के अंदर की बुराई का हो नाश, आपके घर में ईश्वर का सदा वास। दशहरे की हार्दिक बधाई!”
– “दशहरा एक उम्मीद जगाता है, बुराई के अंत की याद दिलाता है, जो चलता है सत्य की राह पे, वो विजय का प्रतीक बन जाता है। विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं!”



दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो हमें अपने जीवन में सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और देवी दुर्गा ने महिषासुर को मारा था। यह पर्व हमें अपने जीवन से बुराई को मिटाकर अच्छाई के मार्ग पर चलने का संदेश देता है।



