बेलौदी ग्राम में कृषि महाविद्यालय मर्रा के छात्राओं ने रावे/रेडी उन्मुखीकरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

पाटन / कृषि महाविद्यालय व अनुसंधान केंद्र मर्रा के बीएससी कृषि चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं ने रावे/रेडी उन्मुखीकरण कार्यक्रम चयनित ग्राम बेलौदी में आज शुभारंभ किया। कार्यक्रम का शुरुआत माँ भारती तथा छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र का पूजा अर्चना कर किया गया! तत पश्चात छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.अजय वर्मा रहें तथा विशिष्ट अतिथि हुकूमचंद निषाद सरपंच ग्राम पंचायत बेलौदी, गाँव के वरिष्ठ किसान दाऊ हितेश बघेल,दाऊ शंकर बघेल,देव कुमार निषाद, की पावन उपस्थिति में सम्पन्न हुआ!



अधिष्ठाता डॉ. अजय वर्मा के मार्गदर्शन व कार्यक्रम समन्वयक डॉ. ओ.पी.परगनीहा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने अभियान चलाया। इस दौरान किसानों को विभिन्न जानकारी देते हुए जागरूक किया।
अधिष्ठाता डॉ.अजय वर्मा ने किसानों को बताया कि नई तकनीकों व प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर किसान अच्छा उत्पादन ले सकते है!हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थी ग्रामीण कृषि अनुभव कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों से मिलकर कृषि कार्यों का प्रायोगिक अनुभव एवं ज्ञान प्राप्त करेंगे।हमारे वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन से अंचल के किसान ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सकेंगे!
कार्यक्रम के शुरुआत रावे/रेडी कार्यक्रम के संचालक डॉ.ओमप्रकाश परगनिहा के उद्बोधन से हुआ, उन्होंने RAWE कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं गतिविधियों के विषय में जानकारी दी एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सी.आर. नेताम ने भी जानकारी दी!
ग्राम पंचायत बेलौदी के सरपंच श्री हुकुमचंद निषाद ने भी शुभ संदेश छात्रों को दिया।
इस दौरान में स्थानीय प्रगतिशील किसान श्री देवकुमार निषाद, दाऊ श्री हितेश बघेल, श्री शंकर बघेल ने अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर डॉ.सुशीला, डॉ. मोहनिशा सिंह, डॉ. अंजली वर्मा, डॉ नीतू स्वर्णकार, डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ किरण नागराज, डॉ आशीष तिवारी, डॉ तृप्ति ठाकुर,श्रीमती मैरी सुचिता खलखो, डॉ मंजू ध्रुव, डॉ रैना बाजपेयी, डॉ विनीता झोड़ापे, सुरेश लोखंडे, एवं छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



