अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य गठन की रजत जयंती के उपलक्ष्य में कृषि विभाग द्वारा “नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स–तिलहन योजना” अंतर्गत जिला स्तरीय किसान मेला का आयोजन 24 अक्टूबर 2025 को डॉ. खुबचंद बघेल सामुदायिक भवन परिसर, पाटन में आयोजित किया गया।

मेले में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि संपादक जिला पंचायत दुर्ग श्रीमती नीलम चंदाकर, अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन योगेश (निक्की) भाले, अध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन श्रीमती कीर्ति नायक, कृषि सभापति जनपद पंचायत पाटन रवि सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष भाजपा महिला प्रकोष्ठ श्रीमती हर्षा लोकमणि चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष उत्तर पाटन लोकमणि चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, सरपंच तरीघाट श्रीमती चंद्रिका साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही बैठक में विजयकांत बंछोर (सोशल मीडिया प्रभारी, भाजपा पाटन मंडल) भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

अतिथियों ने कहा कि राज्य के कृषि क्षेत्र ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं तथा किसानों द्वारा तिलहन फसलों के विस्तार और आधुनिक तकनीक अपनाने से कृषि उत्पादन एवं आय में वृद्धि संभव होगी। किसान मेले का मुख्य उद्देश्य दलहन तिलहन फसलों की खेती के प्रसार को बढ़ावा देना, किसानों को उन्नत तकनीक से अवगत कराना, उत्पादन में आत्मनिर्भरता लाना और विभागीय योजनाओं की जानकारी देना था।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

मेले में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, कृषि विज्ञान केंद्र, एफ.एफ.डी.ए. और अन्य संस्थानों द्वारा प्रदर्शनी स्टॉल लगाए गए तथा ड्रोन परिचालन का प्रदर्शन किया गया। किसानों को प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य, कीट प्रबंधन और फसल उत्पादन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। मेले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के संचालन का दायित्व कृषि विस्तार अधिकारी श्री ए.एस. लांबा ने निभाया तथा आभार प्रदर्शन कृषि अधिकारी श्री कुश कुमार महंत ने किया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी, वैज्ञानिक और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!