उत्तर पाटन के विभिन्न गांवों में होगा, जनवरी 2026 में, जस झांकी प्रतियोगिता, बैठक हुआ संपन्न

अम्लेश्वर : उत्तर पाटन अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में प्रति वर्ष के भांति इस वर्ष भी आने वाला नया वर्ष जनवरी 2026 मे होगा दो दिवसीय जसगीत एवं झांकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन जिसके तैयारी हेतु आज बैठक ग्राम परसदा (पहांदा) में सम्पन्न हुआ।
जंहा प्रमुख रूप से ग्राम सांकरा,पहांदा अ,खम्हरिया, मोतीपुर ,अमलेश्वर,डीह,मगरघटा,भोथली,परसदा, कपसदा,घुघवा,सभी ग्रामों के समितियों के सदस्य बैठक में उपस्थिति रहे। और दिनांक.17 एवं 18 जनवरी दिन शनिवार एवं रविवार को दो दिवसीय जस झांकी प्रतियोगिता आयोजित दिन दिनांक तय किया गया।
भाग लेने वाले झांकी राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर सभी जिले के प्रतिभागी झांकी गायन मंडली अपना एंट्री कर भाग लेंगे सभी ग्रामों के सदस्यों द्वारा दिन दिनांक चर्चा कर तय किया गया आज से ही तैयारियां में जुटें सभी आस पास के ग्राम के समितियों के सदस्यगण।उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी कामता प्रसाद सिंगौर ने मिडिया को शेयर किया है।






