अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

महाविद्यालय की रासेयो इकाई द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ कार्यक्रम

रानीतराई :  स्व दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई, जिला दुर्ग छ.ग. में ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ इकाई के तत्वाधान में दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को ‘सरदार वल्लभभाई पटेल’ की 150वीं जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ महाविद्यालय के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक श्री चंदन गोस्वामी द्वारा दिलाई गई। महाविद्यालय की रासेयो की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शगुफ्ता सिद्दिकी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के बारे में बताते हुए कहा कि वे ऐसे भारतीय राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में कार्य किया। उनका जन्म 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नाडियाद गांव में हुआ था। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता थे और उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

तत्पश्चात महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्वयं सेवकों द्वारा राष्ट्रीय की एकता विषय पर आकर्षक रंगोली बनाई गई।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापक, श्रीमती रश्मि वासनिकर,सुश्री भारती गायकवाड़, श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन, श्रीमती आराधना देवांगन, सुश्री रेणुका वर्मा, अतिथि व्याख्याता में श्री टीकेश्वर कुमार पाटिल, श्री वेणु कुमार साहू, सुश्री शिखा मड़रिया कार्यालय कर्मचारी में ‌श्रीमती महेश्वरी निषाद, सुश्री सीमा वर्मा एवं महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!