नई शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को पूरा करने में मददगार सिद्ध होगा FLN शिक्षा माध्यम – लीना साहू सरपंच कौही
बचपन के साथी डोमेन्द्र मारकण्डे के स्मृति में मित्रों ने कराया न्यौता भोजन

रानीतराई : भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती पर 14 नवंबर को शासकीय प्राथमिक शाला कौही में FLN – बाल मेला का आयोजन किया गया।


इस दौरान उपस्थित लीना साहू सरपंच कौही ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों को पूरा करने में FLN ( बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता) मददगार सिद्ध होगा।
साथ ही उपसरपंच हेमु सोनकर ने कहा कि आधुनिक भारत की नींव भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू ने रखा था। तथा उनके सपनों को साकार करने बच्चों को शिक्षा और तकनीक पर विशेष ध्यान देने कि जरूरत है।
आयोजन का शुभारंभ बच्चों के प्यारे पंडित जवाहरलाल नेहरू के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित पश्चात विद्यालय से प्रत्येक माह प्रकाशित मासिक वालपेपर माह नवम्बर छत्तीसगढ़ रजत जयंती विशेषांक का विमोचन पश्चात FLN स्टाल का मुआयना किया गया। जहां बच्चों ने विभिन्न स्टालों में पंजीयन,अवधारणाओं एवं उनके गतिविधियों से अवगत कराया। बच्चों द्वारा संचालित व गतिविधि आधारित स्टालों को देखकर जनप्रतिनिधियों व पालकों ने खुशी जताई।
बाल मेला का द्वितीय सत्र विद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा अपने बचपन के साथी डोमेन्द्र मारकण्डे के स्मृति में न्यौता भोजन से शुरू हुआ। जिसके पश्चात विद्यालय परिसर में विभिन्न स्टाल सजाए गए जहां बच्चों ने सामाग्री खरिद – बेचकर जोड़ना – घटाना,लाभ – हानि के व्यवहारिक शिक्षा प्राप्त किए। साथ ही बच्चों ने प्यारे पंडित जवाहरलाल नेहरू के सम्मान में संगीतमय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे ने किया।
इस दौरान सरपंच श्रीमती लीना साहू, उपसरपंच हेमु सोनकर, विधायक प्रतिनिधि धनेश्वर देवांगन, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश साहू, शिक्षक टोकेन्द्र बिजौरा, त्रिलोचन साहू, चन्द्रकांत नेताम, शिक्षा स्वयं सेवी श्रीमती लेखा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में शाला प्रबंधन समिति पदाधिकारी, पालकगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।








