अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

उद्यानिकी महाविद्यालय सोनारपाल- चपका का भवन एवं बालक-बालिका छात्रावास का भूमिपूजन संपन्न

 

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

बस्तर, 14 फरवरी 2025 : महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सांकरा के अंतर्गत संचालित उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, सोनारपाल-चपका में आज नव-निर्मित उद्यानिकी महाविद्यालय भवन तथा बालक एवं बालिका छात्रावास भवन का भव्य भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, विश्वविद्यालय के अधिकारियों, वैज्ञानिकों, शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री केदार कश्यप जी माननीय मंत्री, वन एवं जलवायु परिवर्तन जी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि उद्यानिकी क्षेत्र में शिक्षा एवं अनुसंधान को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। महाविद्यालय भवन एवं छात्रावासों के निर्माण से छात्रों को बेहतर शैक्षिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएँ प्राप्त होंगी।

कार्यक्रम के अध्यक्षता क्षेत्रीय सांसद श्री महेश कश्यप जी, माननीय विधायक श्री किरण सिंह देव, जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला कश्यप, नगर पंचायत के प्रतिनिधि तथा अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अतिथियों ने परिसर में विकसित हो रहे शोध एवं शैक्षिक संसाधनों की सराहना की और इसे क्षेत्र के कृषक समुदाय के लिए महत्वपूर्ण बताया।

कार्यक्रम विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय प्रोफेसर रवि आर सक्सेना जी के मार्गदर्शन अन्य पदाधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। वक्ताओं ने कहा कि यह महाविद्यालय क्षेत्र के युवाओं को उद्यानिकी शिक्षा के नए अवसर प्रदान करेगा तथा आस-पास के किसानों को उन्नत तकनीक से जोड़ने में भी प्रमुख भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुल सचिव यशवंत के राम जी एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अमित दीक्षित एवं अन्य अधिष्ठाता गढ़ उपस्थित थे,समारोह के अंत में सभी अतिथियों का सम्मान एवं आभार उद्यानिकी महाविद्यालय जगदलपुर के अधिष्ठाता डॉ. जी.पी. नाग एवं उद्यानिकी महाविद्यालय सोनारपाल के अधिष्ठाता डॉ. ईशू साहू द्वारा किया गया.

यह भूमिपूजन कार्यक्रम विश्वविद्यालय एवं क्षेत्र दोनों के लिए विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!