अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
सांकरा मे मितानिन समूह VHSNC का हुआ बैठक ,युवा सरपंच रवि सिंगौर हुए शामिल

अम्लेश्वर: जनपद पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत सांकरा में मितानिन समूह VHSNC की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें युवा सरपंच रवि सिंगौर ने भाग लिया। बैठक में स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, महिला हिंसा, निगरानी पंजीयन, और पिछले कार्ययोजना की समीक्षा शामिल थे।
सरपंच रवि सिंगौर ने मितानिनों से बातचीत करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने पर जोर दिया और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और भी प्रभावी बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। बैठक में उपस्थित मितानिनों ने भी अपने सुझाव और विचार साझा किए और स्वास्थ्य सेवाओं को और भी बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्धता जताई।






