अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

जोन स्तरीय MDM एवं विभागीय एजेंडों की बैठक सम्पन्न 

नगरी। शिक्षा विभाग द्वारा जोन स्तर पर आयोजित MDM (मिड-डे मील) एवं विभागीय एजेंडों की बैठक सफलतापूर्वक जोन–कुकरेल में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला स्तर, विकासखंड स्तर के अधिकारी सहित संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयक, प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के प्रधानपाठक शामिल हुए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालयों में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा विशेष रूप से मिड-डे मील योजना की गुणवत्ता, स्वच्छता, समयबद्धता और सुरक्षा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी के प्रभारी के रूप में श्री देवेश सूर्यवंशी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री कली राम साहू ने स्पष्ट कहा कि MDM योजना विद्यार्थियों के पोषण स्तर एवं उपस्थिति बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, अतः इसकी निगरानी और गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

बैठक के दौरान विभागीय एजेंडो

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

परीक्षा परिणाम सुधार

विद्यालय युक्तिकरण, किचन गार्डन

समुदायिक सहभागिता, डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग, शिक्षण-अधिगम में नवाचार

शैक्षणिक कैलेंडर का प्रभावी, क्रियान्वयन

इन सभी पर गहन विमर्श किया गया।

अधिकारियों ने निर्देश दिए कि विद्यालय स्तर पर पारदर्शिता, नियमित निरीक्षण, अभिभावक संवाद और शिक्षकों की सक्रियता से शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाया जा सकता है।

बैठक में उपस्थित प्रधानपाठकों ने विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए और कई विद्यालयों ने स्वेच्छा से अपने संस्थानों में आवश्यक सुधार कार्य, स्वच्छ ऊर्जा (गैस कनेक्शन), रसोई सुधार और शिक्षण संसाधनों के विस्तार हेतु पहल का भरोसा दिया।

जोन स्तरीय यह बैठक न केवल योजनाओं की समीक्षा का माध्यम बनी, बल्कि शिक्षकों और प्रधानपाठकों को सहयोग, पारदर्शिता और नवाचार के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान कर गई।

इसी बैठक में जोन अंतर्गत पदोन्नत मिडिल स्कूल के पदोन्नत प्रधान पाठको को सम्मान करते हुए बधाई प्रेषित की गई जिसमें श्री मती उमा देवांगन, मा.शा. कांटाकुर्रीडीह, श्रीमती रेखा गेडाम मा. शा. दियादेही, श्रीमती अर्चना ऊईके, मा.शा.कुकरेल, श्रीमती चमेली साहू, मा.शा.दरगहन, श्रीमती पुष्पा ध्रुव, मा. शा. भोथापारा ने अपने विद्यालय में स्वयं से गैस सिलेंडर दान देने का संकल्प लिया।

जिला स्तर के अधिकारी सहित उपस्थित प्रधान पाठकों ने इस कार्य की सराहना करते हुए सराहना व्यक्त की।

बैठक का संचालन श्री श्रवण कुमार देवांगन, समन्वयक कुकरेल ने किया। बैठक में कुकरेल जोन के समस्त संकुल प्राचार्य श्री राजेश कुमार बैस, श्रीमती प्रेमलता ध्रुव, श्रीमती अर्चना साहू, श्री वीरेन्द्र श्रीवास सहित संकुल समन्वयक श्री संतोष कुंजाम, श्री दीनदयाल साहू, श्री भागवत साहू, श्री राजेन्द्र ध्रुव सहित समस्त विद्यालयों के प्रधान पाठक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!