नंदलाल साहू को पुन:जिला साहू संघ के कमान सौंपने समर्थक सामाजिक कार्यकर्त्ता कर रहे हैं प्रचार प्रसार

दुर्ग : जिला साहू संघ दुर्ग में त्रिवार्षिक चुनाव 07 दिसंबर को संपन्न होना है जिसमे वर्तमान अध्यक्ष नंदलाल साहू सहित भीखम साहू,गिरीश साहू शिक्षक, जिला साहू संघ के अध्यक्ष पद के लिए दावेदार हैं।आपको बता दें नंदलाल साहू के चुनाव प्रचार में पूरा जोर शोर से पाटन तहसील के सामाजिक कार्यकर्त्ता प्रचार प्रसार कर रहे है। नंदलाल साहू को पुन: जिला का कमान सौंपने और उनके पैनल से उपाध्यक्ष पद के लिए कृष्णा प्रसाद साहू, ललेश्वरी साहू को विजय बनाने सामाजिक मतदाताओ के पास पहुंच रहे हैं।

आपको बता दें नंदलाल साहू बहुत लंबे समय से समाज के विभिन्न पदों का दायित्व निभा कर साहू समाज को संगठित करने का काम करते आ रहे हैं। निश्चित रूप से दुर्ग जिला साहू संघ के सामाजिक कार्यकर्ता श्री साहू को अपने आदर्श मानते हैं।और उनके मार्ग दर्शन में सरहसनीय कार्य करते हैं।इस बार भी जिला का कमान सौंपने मन बना लिया है।
श्री साहू ने अपने वर्तमान कार्यकाल में अपने पूरी टीम के साथ जिला साहू समाज में नवाचार के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में पी एस सी कोचिंग सेन्टर की शुरुआत कर 10 से 15 समाज के भाई बहनों का भविष्य उज्वल किया साथ ही जिला साहू भवन निर्माण की दिशा पर हनोदा ग्राम में 2 एकढ 32 डिसमील जमीन भी प्राप्त करने में सफलता हासिल की है।








