साहू परिवार के द्वारा रायपुर में पं नारायण महाराज के मुखारविंद से श्री राम कथा उत्सव का आयोजन 03 से 06 दिसंबर तक

रायपुर: रायपुर में साहू परिवार के तत्वधान में श्रीराम कथा उत्सव का आयोजन 03 से 06 दिसंबर तक आयोजित है।आपको बता दें परमपिता परमेश्वर श्री रामचन्द्र जी की कृपा से ग्राम कौही निवासी स्व. बिसाहत राम साहू शिक्षक के सुपुत्र डॉ पवन कुमार साहू के तत्वधान में पंडित नारायण महाराज की मुखारविंद से आयोजित किया जा रहा है।
03 दिसंबर को कलश यात्रा के साथ कथा की शुरुआत हुई है।आज 04 दिसंबर की श्री सीता राम विवाह की कथा पंडित नारायण महाराज की मुखारविंद राम भक्त श्रवण पान कर रहे है। 05 दिसंबर को राम राजतिलक के साथ फूलों की होली खेली जाएगी साथ ही 06 दिसंबर को प्रात: 10 बजे से हवन पूजा कर कथा में विराम लगेगी और महाप्रसादी का वितरण होगा ।साथ संध्या 07: बजे से ओम आदित्य मानस परिवार रिसाली भिलाई की भव्य प्रस्तुति होगी।
श्रीराम कथा का श्रवणपान करने श्रीमती पिंकी पवन कुमार साहू, श्रीमती भूमिका खिलेश्वर साहू,सहित पूरा गजपाल परिवार और सगे संबंधियों की उपस्तिथि रही।







