अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

प्रतिबंधित काष्ठों का अवैध परिवहन पकड़ाया, हुई जप्ती

दुर्ग, 05 दिसंबर 2025/ जिले के धमधा एवं पाटन वृत्त में वन विभाग की विभागीय टीम/विभागीय अधिकारियों द्वारा 04 दिसम्बर 2025 को निर्धारित रोस्टर एवं रात्रि गश्त के दौरान प्रतिबंधित काष्ठों का अवैध परिवहन किये जा रहे 05 वाहनों को पकड़कर जप्ती की कार्यवाही करते हुए वन अपराध क्रमांक 76/22, 76/23, 76/24, 76/25, 53/24 दिनांक 05 दिसम्बर 2025 पंजीबद्ध किया गया। 04 वाहनों, वाहन क्रमांक सी.जी. 04 जे.सी. 8048, सी.जी. 06 एम. 0463, सी.जी. 07 सी.ए. 1055, सी.जी. 07 सी. 7985 को जप्ती कर पाटन डिपो में रखा गया। एक वाहन सी.जी. 04 जे.डी. 7725 कुम्हारी डिपो में रखा गया है।

डीएफओ श्री दिपेश कपिल के अनुसार नियमानुसार अभियुक्तों से मुआवजा की राशि अधिरोपित करते हुए प्रतिबंधित काष्ठों को राजसात की कार्यवाही की जाएगी। इस प्रकार वन संरक्षण प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभाग द्वारा सघन/सतत निरीक्षण कर आरामिलों एवं अवैध परिवहन पर कड़ा कार्यवाही करते हुए नियमानुसार वन अपराध पंजीबद्ध किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!