अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

सभापति प्रणव शर्मा ने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत सेजस विद्यालय जामगाँव(एम) का निरीक्षण किया

पाटन। माननीय मुख्यमंत्री जी के शिक्षा गुणवत्ता अभियान अंतर्गत सभी शासकीय शालाओं में किये गये सामाजिक अंकेक्षण के परिणाम अनुसार जिले के 188 विद्यालय डी ग्रेड में चिन्हित की गई हैं। राज्य कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार उक्त शालाओं के निरीक्षण हेतु माननीय जनप्रतिनिधि / चयनित अधिकारी द्वारा विद्या समीक्षा केन्द्र (VSR) माध्यम से निर्मित एप्प पर 15 दिसंबर तक प्रत्येक शाला का दो बार निरीक्षण किया जाना अनिवार्य किया गया है, इसके अंतर्गत क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि सभापति यूवा इंजीनियर प्रणव शर्मा द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जमगाँव(एम) का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान नव नियुक्त प्राचार्य एवं शिक्षक भी साथ में रहे, परीक्षा के चलते अधिकांश बच्चे विद्यालय में नहीं थे, निरीक्षण में शौचालय और लेब में साफ सफाई की कमी, पुस्तकालय का बच्चों द्वारा कम उपयोग किया जाना, ग्रीनरी का अभाव, खेल सामग्री की कमी से खेल में रुचि रखने वाले छात्र छात्राओं को असुविधा, पानी आपूर्ति हेतु अतिरिक्त बोर की आवश्यकता, के साथ ही हिंदी माध्यम में माध्यमिक विद्यालय में एक भी शिक्षक नहीं होने, प्यून, लैब असिस्टेंट, क्लर्क, शिक्षक शिक्षिकाओं की कमी होना पाया गया।

उपस्थित छात्र-छात्राओं से पाठ्यक्रम, पढ़ाई, खेलकूद, अन्य गतिविधियों पर चर्चा किया गया सभी विषयों पर विस्तृत वृहद विचार निरीक्षण में शिक्षक शिक्षिकाओं, प्राचार्य व सभी स्टाफ का अनुकूल सहयोग प्राप्त हुआ, सभी स्टाफ में आपसी सामंजस्य की भावना का होना प्रतीत हुआ, इंजीनियर युवा जनप्रतिनिधि द्वारा विद्यालय के निरीक्षण से सभी आशान्वित हुए, उपलब्ध संसाधनों का प्रयोग कर सर्वोत्तम शिक्षा गुणवत्ता सुधार हेतु प्रयास किए जाने हेतु जोर दिया गया। सभापति प्रणव शर्मा जी एवं समाजसेवी मनोज सोनी जी द्वारा विद्यालय में खेल सामग्री हेतु तत्काल आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। सभापति जी ने विभिन्न प्रकार के निरीक्षण से संतुष्ट होकर प्रसन्नतापूर्वक क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ शासकीय विद्यालय के रूप में पूर्व की भांति स्थापित होने की आशा व्यक्त की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

उक्त निरीक्षण में एसएमडीसी अध्यक्ष श्री कुलेश्वर देवांगन, सरपंच तुलसी सिन्हा, मनोज सोनी, प्रशांत शर्मा, प्राचार्य सुश्री सोनाली सेन, वरिष्ठ व्याख्याता राजेश कुमार वर्मा, आर पांडे, योगिता राजपुरोहित, संकुल समन्वयक मुकेश सपहा, शिक्षक डीके वर्मा, प्रधान पाठिका श्रीजी अनूप, हर्षिता देवांगन एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति रही।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!