अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

अन्नपूर्णा मुहिम के तहत ललिता निषाद के परिवार को तीसरी बार पहुँची राहत

दुर्ग: जगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज द्वारा शुरू की गई अन्नपूर्णा मुहिम के तहत जरूरतमंद परिवारों को सहायता पहुँचाने का कार्य निरंतर जारी है। ग्राम अंजोरा ढाबा नगपुरा निवासी ललिता निषाद का परिवार भी इसी मुहिम से लगातार सहायता प्राप्त कर रहा है।

कुछ समय पूर्व घरेलू हिंसा की घटना में ललिता निषाद गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिसके कारण परिवार गहरे संकट में आ गया। उस समय परिवार ने संत रामपाल जी महाराज से सहायता की प्रार्थना की थी, जिसके बाद अनुयायियों ने तुरंत पहुँचकर मदद की शुरुआत की। तब से अब तक तीन बार राशन सामग्री और आवश्यक वस्तुएँ परिवार को उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।

अनुयायियों ने बताया कि इस सहायता से न केवल ललिता निषाद को राहत मिली, बल्कि उनके दो बच्चों को भी बड़ा सहारा मिला है, जो इस समय शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। नियमित सहायता मिलने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

इस बार भी अनुयायी घर पहुँचकर अनाज, दाल, तेल, मसाले और दैनिक उपयोग की वस्तुएँ लेकर पहुँचे। उन्होंने कहा कि संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से संचालित अन्नपूर्णा मुहिम “रोटी, कपड़ा, चिकित्सा, शिक्षा एवं महान” जैसी मानवीय पहलों के माध्यम से प्रदेशभर में जरूरतमंद परिवारों तक निरंतर राहत पहुँचा रही है।

ग्राम के सरपंच पति सुमरन साहू ने मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि गाँव वाले किसी परिवार की 10–15 दिन मदद कर सकते हैं, लेकिन संत रामपाल जी महाराज ने इस परिवार को आजीवन सहारा देकर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। तीसरी बार मिली सहायता पर ललिता निषाद ने संत रामपाल जी महाराज और अनुयायियों के प्रति भावपूर्ण आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!