गुरू घासीदास जयंती समारोह असोगा में 18 दिसंबर को,सेवा व सम्मान का संगम

रानीतराई : गुरू घासीदास जी का 269 वीं जयंती समारोह का आयोजन गुरूवार 18 दिसंबर को सतनामी समाज एवं ग्राम पंचायत असोगा के तत्वावधान में सेवा व सम्मान संदेश के साथ आयोजित किए जाएंगे। जहां सेवा के रूप में खंड चिकित्सा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन के सौजन्य से स्वास्थ्य शिविर व सतनामी समाज असोगा द्वारा भोजन भंडारा रखा जाएगा। साथ ही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी इस अवसर पर किए जाने की जानकारी सतनामी समाज असोगा के भंडारी शशि महिलवार ने दी है।
सत्य – अहिंसा के प्रतीक जयस्तंभ में पालो चढ़ाकर गुरू घासीदास जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध पंथी पार्टी माता सफूरा महिला पंथी पार्टी नेवई व जय सतनाम रसीली पंथी पार्टी गोड़पेंण्ड्री तथा सोन के मुंदरी सांस्कृतिक संध्या पोटियाडीह के कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक डॉ भूपेश बघेल, अध्यक्षता श्रीमती प्रियालता महिपाल सरपंच औसर, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू, आशीष वर्मा पूर्व ओएसडी मुख्यमंत्री, अशोक साहू पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, श्रीमती रश्मि भेद वर्मा जनपद सदस्य, श्रीमती जानकी चोपड़िया सरपंच असोगा, श्रीमती सुलोचना चंदनिहा सरपंच डिड़गा, तालेश्वर साहू उपसरपंच असोगा होंगे।






