अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
मगरघटा में पार्षद निधि से होगा विकास कार्य, श्रीमती मीनारानी घनश्याम चेलक ने किया भूमिपूजन

अम्लेश्वर: अमलेश्वर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में आखिरकार विकास की गाड़ी चल पड़ी है। पार्षद निधि से मूलभूत सुविधाओं के तहत सीसी रोड, कला मंच संधारण और नाली निर्माण जैसे जरूरी कामों को मंजूरी मिल गई है। लंबे समय से अटके पड़े इन कार्यों को अब सुचारू रूप से शुरू किया जा रहा है, जिससे जमीनी स्तर पर विकास दिखने लगा है।
मिनीमाता वार्ड 14 में पार्षद श्रीमती मीनारानी घनश्याम चेलक ने कला मंच संधारण और सीसी रोड का भूमि पूजन किया है।
इस मौके पर बूथ प्रभारी महेंद्र चेलक, जगमोहन बंधे, भुनेश्वर बारले, आकाश चेलक, चैतराम भारती, पवन टंडन, पवन बंधे, सेवक चेलक, होरीलाल बारले, राहुल बंधे, पांचों बाई, कविता भारती और कई अन्य लोग मौजूद रहे।
Advertisement






