अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शिक्षक,शिक्षा महाविद्यालय में हुआ अतिथि व्याख्यान का आयोजन

रायपुर : शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में महाविद्यालय के एलुमिनाई सदस्यों द्वारा अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती भावना चौहान मैडम के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजा – अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ ।अतिथियों के स्वागत एवं परिचय के पश्चात डॉ पद्मश्री बख्शी के पी पी टी प्रेजेंटेशन एवं व्याख्यान के माध्यम से हेल्थ एवं हाइजीन से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रदान की गई ,जानकारी दैनिक जीवन के लिए बहुत उपयोगी थी , सभी ने इस कार्यक्रम छात्र अध्यापक एवं अकादमी सदस्यों में उत्साह एवं जिज्ञासा दिखी व्याख्यान के पश्चात छात्राध्यापकों ने प्रश्नों के माध्यम से अपने जिज्ञासा शांत की पूछे गए। समस्त प्रश्नों का उत्तर विशेषज्ञ डॉ पद्मश्री बख्शी मैडम के द्वारा दिया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

कार्यक्रम के अंत में सहायक प्राध्यापक श्रीमती कल्पना देशमुख मैडम द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया, कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य अतिथि डॉ पद्मश्री बक्शी के अलावा एलूमिनाई समूह के अध्यक्ष श्री दीपांकर भौमिक, कोषाध्यक्ष श्री शिव कुमार साहू , सुनील राय उपस्थित रहे इसके अतिरिक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक श्री दास, श्री मोहित वर्मा श्रीमती सपना शुक्ला, डॉ लता मिश्रा मश्रीमती योगेश्वरी महादिक संगीता कर्मकार और महाविद्यालय के समस्त छात्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!