अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

झीट में बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया परम पूज्य गुरु घासीदास जयंती, क्षेत्र के जनप्रतिनिधी हुए शामिल

अम्लेश्वर: पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत उत्तर पाटन के ग्राम झीट में बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सम्मानित अतिथियों के द्वारा जैतखाम में पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। स्वागत भाषण हेमराज टंडन के द्वारा दिया गया।कार्यक्रम में महिला पंथी पार्टी नेवई की भव्य प्रस्तुति हुई। आमंत्रित अतिथियों के द्वारा बाबा गुरु घासीदास के जीवन गाथा के बखान किया गया। सतनामी समाज के मांग पर जनपद अध्यक्ष के द्वारा डोम सेट की घोषणा की गई।

जयंती समारोह में जनपद अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक,जनपद सदस्य श्रीमती रेखा अरविंद जोशी,पूर्व मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर,ग्राम पंचायत सरपंच राजू साहू, उफरा सरपंच श्रीमती गायत्री साहू, पूर्व जनपद टिका राम साहू,पूर्व सरपंच अरविंद जोशी, रवि कांत कौशिक सहित सतनामी समाज के सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रोहित साहू ने किया। रात्रि में रंग छत्तीसा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति होगी।

इस अवसर पर समीर डहरे,दुजराम कोसले, सेवक राम खुंटेल, उपेश्वर कोसले, पवन कोसले,राजकुमार कोसले, चंदू कोसले, कुलेश्वर गायकवाड, योगेश देशलहरे, गब्बर भारती,राजू कोसले, श्रीमती यामीन टंडन, भुनेश्वर कोसले,समिता कोसले, गायत्री चंदेल,सविता कोसले,रूखमणी , दसमत गायकवाड,लीला गायकवाड,रीना डहरे सहित बड़ी संख्या में सतनामी समाज के महिला पुरुष मौजुद रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!