अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

औंधी मंडल अंतर्गत घुघुवा(क) में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया

पाटन। क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्वयं सेवकों द्वारा विभिन्न आयोजन लगातार जारी है, विजय दशमी से प्रारंभ हुआ जिसमें मंडलवार स्वयंसेवक शस्त्र पूजा, विजय उत्सव एवं पथ संचलन किए, वर्तमान में गृह संपर्क कर प्रत्येक परिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रारंभ से वर्तमान तक के कार्यों से अवगत कराया जा रहा है और साथ ही पांच परिवर्तन के माध्यम से कैसे हम राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभावे इसके लिए नागरिको को जागरुक किया जा रहा है, मां भारती की सेवा, राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा और हिन्दुओं के सभी समाज में एकता समानता के उद्देश्य से वर्तमान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम घुघुवा(क) में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम के संयोजक प्रणव शर्मा ने जानकारी प्रदान किया कि मुख्य वक्ता श्री सुनील पटेल जी, कथावाचक पंडित मुकेश तिवारी जी, संजय शर्मा जी एवं माननीय रूपनारायण सिन्हा जी अध्यक्ष छ. ग. योग आयोग मंत्री दर्जा प्राप्त के पावन उपस्थिति रही अतिथियों द्वारा भारत माता की पूजा वंदना आरती कर क्रमबद्ध हिंदू एकता पर सार्थक संवाद के साथ साथ पांच परिवर्तन और सामाजिक समरसता और राष्ट्रवाद के भाव को मजबूती दी गई साथ ही देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नारधी ग्राम के शिवनाथ अखाड़ा का विशेष प्रदर्शन किया गया जिसका उपस्थित सभी लोगों ने आनंद लिया आयोजित कार्यक्रम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें रक्तदाताओं ने मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया, ग्राम घुघुवा में प्रथम बार रक्तदान शिविर आशीर्वाद बल्ड बैंक के तत्वाधान में आयोजित किया गया जिसमें ग्रामीण युवाओं ने रक्तदान कर मानव जीवन बचाने का प्रयास किया, इस सफल आयोजन में सहभागिता और सहयोग के लिए सभी उपस्थित ग्रामवासियों, समाज प्रमुखों और स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!