बाबा गुरुघासीदास की 269वीं जयंती का आयोजन सुरपा मे, भाजयुमो अध्यक्ष नारद साहू हुए शामिल

रानीतराई : जामगांव आर- दक्षिण पाटन के ग्राम सुरपा मे परम पूज्य गुरु बाबाघासीदास जयंती की 269 वीं मनाई गई । कार्यक्रम में मुख्य रूप उपस्थित नारद साहू अध्यक्ष सेवा सहकारी समिति सुरपा,रवि सिन्हा सभापति जनपद पाटन, चंद्रहास साहू सरपंच सुरपा,तेजराम देवांगन उपसरपंच सुरपा,देवानंद देवांगन बूथ अध्यक्ष सुरपा,श्रीराम साहू,अभिषेक सेन मंचासिन रहे।
बाबा गुरु घासीदास जयंती का पर्व एक ऐसा अवसर होता है जब गाँव गाँव और कस्बे कस्बे में छत्तीसगढ़ के सतनामी समाज ही नहीं अपितु बहुतेरे संगठन और जातीय समाज एक साथ आते हैं और मनखे मनखे एक समान का भाव जगाते हैं ।



राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भी कई स्थानों पर ना सिर्फ़ इन कार्यक्रमों में भाग लिया अपितु अपने अनुशासित कार्य क्रम भी प्रस्तुत किये।
‘सत्य’ और ‘समानता’ के उद्घोष के साथ परम पूजनीय बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने सतनामी समाज के बंधुओं के साथ मिलकर शोभायात्राओं में हिस्सा लिया, और जैतखाम की पूजा-अर्चना कर समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया।
सामाजिक कार्यकर्ता – श्री गिरधर नारंग,चंद्रहास मौर्य, नारायण मारकंडे,त्रिलोचन मारकंडे,संतोष मार्कंडेय, मनोज खूंटे,एनस खिलाड़ी,देवेंद्र टंडन, नोहर बघेल,संजय मारकंडे,अनीश कुमार,विवेक कुमार नारंग सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।



