अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद
सरपंच संघ पाटन के अध्यक्ष विनय चंद्राकर पहुंचे मंत्रालय,पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव से मिले

पाटन : जनपद पंचायत पाटन जिला दुर्ग के सरपंच संघ पाटन के अध्यक्ष विनय चंद्राकर मंत्रालय पहुंचकर पंचायती राज व्यवस्था में हो रहे परेशान सरपंचों की मांग को लेकर 22 दिसंबर को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री मति निहारिका बारीक सिंह से मुलाकात किए।
श्री चंद्राकर ने पंचायत में हो रहे परेशानियों से अवगत कराते हुए 15वें और 16 वित्त की राशि को शीघ्र पंचायत के खाते में डालने की मांग सहित मनरेगा , गौण खनिज, आवास योजना को राशि सहित कई मुद्दे पर चर्चा कर मांग की गई है। जिससे सरपंच को गांव में होने वाले परेशानियों से निपटने में सुविधाओं को सुचारू रूप से चलाने में मदद मिल सके



इस दौरान सरपंच संघ ब्लॉक पाटन अध्यक्ष विनय चंद्राकर, खमरिया सरपंच डोनेश्वर साहू, ओदरागहन सरपंच प्रतिनिधि जिनेश जैन राजा, प्रवीण वर्मा उपस्थित रहे।



