अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

प्रधान पाठक पदोन्नति पर जिला शिक्षा अधिकारी का जताया आभार

दुर्ग : छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई दुर्ग द्वारा प्राथमिक प्रधान पाठक पदोन्नति सूची पारदर्शी एवं समयबद्ध रूप से जारी करने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग श्री अरविंद मिश्रा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है।

विगत दिनों फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा के नेतृत्व में लंबे समय से प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानपाठक के रिक्त पदों पर शीघ्र पदोन्नति की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। जिसके कारण विद्यालयों के शैक्षिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7

फेडरेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी के सकारात्मक सहयोग, संवेदनशील दृष्टिकोण एवं प्रशासनिक तत्परता के कारण लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति सूची जारी होने से सहायक शिक्षकों में उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

फेडरेशन ने आशा व्यक्त की है कि भविष्य में भी शिक्षकों के हितों से जुड़े विषयों पर इसी प्रकार सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा।

प्रधानपाठक पदोन्नति होने पर जिला इकाई दुर्ग के ओर से जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा,उपाध्यक्ष विनोद देवांगन, ब्लॉक अध्यक्ष पाटन चेतन सिंह परिहार,ब्लॉक अध्यक्ष धमधा उत्तम सिंह ठाकुर,ब्लॉक अध्यक्ष दुर्ग सतीश चंद्राकर, ब्लॉक सचिव पाटन राजकुमार बघेल,उपाध्यक्ष खेलावन सिंह कुर्रे,टेकेश्वर प्रसाद यदु, देवनारायण बघेल, अंकेश प्रसाद महिपाल,दानेश्वर प्रसाद वर्मा,कृष्ण कुमार शर्मा,सुनील बघेल,चन्द्रशेखर साहू,विनोद देवांगन,यादराम साहू,कामता प्रसाद धनकर,कमलेश कुमार साहू,टेकराम चंद्राकर ,किशोर कुर्रे,चंद्रप्रकाश ध्रुव, चिंताराम भारतद्वज महिला प्रकोष्ठ पाटन,अध्यक्ष श्रीमती रचना वर्मा सचिव श्रीमती मनीषा गौतम,हर्षलता साहू,शशिकला कुर्रे आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!