अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

बेल्हारी में हुआ मंडल स्तरीय भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती का आयोजन

पाटन ,बेल्हारी: प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार 25 दिसंबर माननीय श्रद्धेय भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती भाजपा मंडल जामगांव आर के द्वारा मनाया गया। मंडल स्तरीय आयोजन पर बेल्हारी में अटल जी की मूर्ति के पास एकत्र हो कर माल्यार्पण कर नमन किया गया साथ ही राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया गया।

मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेई भारतीय जनता पार्टी (BJP) के संस्थापक सदस्य और मार्गदर्शक थे, जिन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया और जो अपनी प्रखर वक्तृत्व शैली, दूरदर्शी सोच और राष्ट्र निर्माण में योगदान (जैसे स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना) के लिए जाने जाते हैं।

महामंत्री निर्मल जैन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माता, हमारे पथ प्रदर्शक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते है l अटल जी को आजात शत्रु के रूप में भी जाने जाते है

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू महामंत्री निर्मल जैन खेमलाल देशलहरा, अमित अग्रवाल ,सुरेश बंछोर, प्रवीण वर्मा ,सुभाष बंछोर पुनेंद्र साहू, शिव साहू, भारत निर्मलकर, अभिषेक सेन ,रेखराज, जगत सोनवानी, पेमिन साहू, जीतेश्वरी महमल्ला, शैलेंद्र मांडवी,नारद साहू ,गायत्री यादव, राम सिंह यादमल गोलछा, ओम चंद्राकर ,खिलेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!