अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में दाऊ रामचन्द्र महाविद्यालय में वीर बाल दिवस का आयोजन

रानीतराई :  स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई, जिला – दुर्ग में आज दिनांक 26।12।2025 को वीर बाल दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों जोरावर सिंह व साहिबजादे फतेह सिंह के अदम्य साहस, बलिदान और देशभक्ति को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा भाषणके माध्यम से वीर बालकों के त्याग और शौर्य पर प्रकाश डाला गया। छात्रों ने अपने विचारों से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि वीर बाल दिवस युवाओं को साहस, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। साहिबजादों का बलिदान आज भी हमें राष्ट्र और मानवता के प्रति कर्तव्य का बोध कराता है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण श्री चंदन गोस्वामी, श्रीमती अंबिका ठाकुर बर्मन, श्रीमती आराधना देवांगन, सुश्री रेणुका वर्मा, श्री टिकेश्वर पाटिल, सुश्री शिखा मढरिया,श्री वेणु कुमार साहू , कार्यालयीन कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!