अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन कल 28 दिसंबर को झीट में, सात गांव के लोग होंगे शामिल

अम्लेश्वर: सर्व हिंदू समाज झीट मंडल के तत्वधान में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन उत्तर पाटन के ग्राम झीट में 28 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। आपको बता दें झीट मंडल अंतर्गत होने वाले सर्व हिंदू सम्मेलन का आयोजन बाजार चौक में किया जाएगा जिसमें खुडमुड़ी, उफरा ,महुदा, कापसी, कोपेडीह, घुघुवा,जमराव के लोग यहां शामिल होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का विवरण सुबह 11:00 बजे पूजा अर्चना, तत्पश्चात 12:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम पंडवानी भजन कीर्तन ,चेतन देवांगन की भव्य प्रस्तुति होगी।संत समागम एवं वक्ताओं का उद्बोधन दोपहर 1:00 बजे से होगा। तत्पश्चात महाप्रसादी वितरण दोपहर 3:00 बजे से किया जाएगा।

जिसकी तैयारी कार्यक्रम के संयोजक सरपंच रूपेंद्र राजू साहू, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र कौशिक सहित विवेक कौशिक ,रविकांत कौशिक, संजय पाल के द्वारा किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!