आरएसएस के राष्ट्रीय सेविका समिति द्वारा, दो दिवसीय घोष वर्ग प्रशिक्षण का प्रारंभ हुआ

अमलेश्वर : आत्मानंद स्कूल मैदान में आरएसएस के राष्ट्र सेविका समिति द्वारा 27 से 28 दिसंबर को दो दिवसीय घोष वर्ग प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। जिसके तहत श्री राम योग आश्रम में घोष वर्ग प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ प्रदेश के लगभग 150 लड़कियां को वाद्य यंत्र प्रशिक्षण दिया जाएगा।जिसके कार्यक्रम के प्रारंभ में पथ संचलन के तहत बैंड बाजा के साथ नगर का भ्रमण किया गया।
कार्यक्रम के नेतृत्व प्रांत संघ चालक प्राजक्ता देशमुख प्रांत संघ कार्यवाहक अजीता गणोदवाले विभाग प्रमुख मनीषा दहिवे तरुणी द्वारा कार्यक्रम का नेतृत्व किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रशिक्षका वैशाली दीदी खुशी दीदी विशाखा दीदी द्वारा श्री राम योग आश्रम भवन में प्रशिक्षण दिया जाएगा।



आज के कार्यक्रम में स्थानीय आर एस एस प्रमुख प्रकाश कश्यप, श्री राम योग आश्रम के राम तिलक महाराज, संघ कार्यवाहक अमलेश्वर रमेश तिवारी,वैभव शास्त्री ,शिक्षक संतोष शर्मा ,हिंदू जागरण मंच के मीनाक्षी शर्मा ,छाया पार्षद वर्षा प्रकाश कश्यप, सुनीता सुखदेव साहू, शिवा साहू, सरपंच मोतीपुर मोहन सिगौर, मोहन गुप्ता,सहित अन्य उपस्थित रहे।



