अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मोबाइल के दुष्परिणाम विषय पर अतिथि व्याख्यान आयोजित

रायपुर : शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय, शंकर नगर, रायपुर में “मोबाइल के दुष्परिणाम” विषय पर एक जागरूकता आधारित अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोंदिया से पधारे श्री गुरदीप सिंह छाबड़ा, एजुकेशन लीडर, टीचर ट्रेनिंग एवं स्टूडेंट मेंटरशिप स्पेशलिस्ट रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में मोबाइल एवं सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि अत्यधिक स्क्रीन टाइम बच्चों की एकाग्रता, मानसिक स्वास्थ्य, व्यवहार एवं पारिवारिक संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। उन्होंने साइबर बुलींग, साइबर अपराध एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों द्वारा फैलायी जा रही भ्रामक जानकारियों से सतर्क रहने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। साथ ही, अभिभावकों को बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम सीमित करने, पैरेंटल कंट्रोल अपनाने तथा सकारात्मक डिजिटल आदतें विकसित करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में श्री सुनील मिश्रा उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम वर्तमान समय की आवश्यकता हैं तथा शिक्षक समाज में सकारात्मक डिजिटल व्यवहार के संवाहक बन सकते हैं।

इस अवसर पर एससीईआरटी से श्री के. के. शुक्ला, श्री कौस्तुभ चटर्जी, श्री बोदले ,द्विवेदी सर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती भावना चौहान ने की।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त सहायक प्राध्यापकगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें

श्रीमती शेफाली मिश्रा (IQAC प्रभारी), श्रीमती कल्पना देशमुख( एम.एड प्रभारी),डॉ. सीमा अग्रवाल,(बी.एड. प्रभारी), श्रीमती अनुपमा अंबष्ट, डॉक्टर स्वीटी चंद्राकर, श्रीमती मंजूषा तिवारी, डॉ. लता मिश्रा,सुलभा उपाध्याय, मधु दानी श्रीमती किरण बदेशा श्रीमती सपना शुक्ला ,श्री शांतनु विश्वास, श्री सतीश तिवारी सहित अन्य संकाय सदस्य एवं कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती संगीता कर्मकार एवं श्रीमती पूनम साहू द्वारा किया गया

कार्यक्रम के अंत में श्री वर्मा जी द्वारा कविता की पंक्तियों “क्या अजीब दस्तूर होता जा रहा है ,हम चांद के तो करीब आदमी, आदमी से दूर होता जा रहा है।”से आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सभी छात्र-छात्राओं प्राध्यापकों में मोबाइल को लेकर जागरूकता विकसित हुई।।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!