अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

शिक्षकों के साथ पालकों के भी सहयोग से बच्चों के शिक्षा स्तर में सुधार संभव- सरपंच लीना साहू

रानीतराई : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विद्यालय से पालकों को जोड़कर बच्चों के सर्वांगीण विकास में सेतु बनाने के उद्देश्य से गुरूवार 8 जनवरी को तृतीय मेगा पालक बैठक आयोजित करने आदेश प्रसारित किया गया था। जिसके तारतम्य में शासकीय प्राथमिक शाला कौही में गुरूवार 8 जनवरी को दोपहर 2 बजे पालकों का बैठक आयोजित किया गया।

बैठक में प्रधानपाठक राजेन्द्र मारकण्डे ने अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम, बच्चों की उपस्थिति, बोर्ड परीक्षा की तैयारी व बच्चों में अनुशासन तथा शिक्षा स्तर से संबंधित जानकारी पालकों के सामने रखे।जिस पर उपस्थित सरपंच श्रीमती लीना साहू ने कहा कि शिक्षकों के साथ पालक के भी सहयोग से बच्चों के शिक्षा स्तर में सुधार आएगा।

इस दौरान बच्चों में पढ़ने का आदत बनाने व समान्य ज्ञान बढ़ाने हेतु पालकों के सहयोग से हर घर समाचार पत्र नियमित रूप से मंगाने का संकल्प पालकों द्वारा लिया गया।

बैठक में सावित्रीबाई फुले व संत राजिम माता को स-सम्मान याद किया गया। तथा मासिक वालपेपर नव वर्ष जनवरी 2026 विशेषांक का अनावरण उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया।

बैठक में सरपंच श्रीमती लीना साहू,पंच श्रीमती भुनेश्वरी साहू,बीरसिंग साहू, शिक्षक त्रिलोचन साहू, चन्द्रकांत नेताम, शिक्षा स्वयं सेवी श्रीमती लेखा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में शाला प्रबंधन समिति पदाधिकारी व पालकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!