अमलेश्वरकुम्हारीखेती किसानी के गोठचरौदाछत्तीसगढ़जामगांव आरदुर्ग भिलाईदेश दुनियाधमतरीपाटनबालोदबिलासपुरभिलाई 3राजनांदगांवरानीतराईरायपुरसेलूद

मंचान्दूर सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचान्दूर सरस्वती शिशु मंदिर में वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

इस समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, जिन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सोसाइटी अध्यक्ष व शाला विकास समिति अध्यक्ष फलेंद्र सिंह राजपूत, सोसाइटी अध्यक्ष उतई फत्ते लाल वर्मा, महामंत्री प्रवीण यदु, धनराज सिंह, गजपाल, रवि गोस्वामी, तोरण साहू, सीताराम यादव, प्रधान पाठक श्रीमती सरोज गोस्वामी, आचार्यगण श्रीमती खिलेश्वरी साहू, आरती साहू, श्रीमती शीतल साहू, कु. यामिनी साहू, श्री श्रवण गोस्वामी, श्रीमती खिलेश्वरी यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जो हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यापकों और ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया, जिसने बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!